फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man climbed a tower after an argument with his brother, but came down after eight hours

Lakhimpur Kheri News: भाई से कहासुनी के बाद टावर पर चढ़ा युवक, आठ घंटे बाद उतरा

Thu, 15 Oct 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a tower after an argument with his brother, but came down after eight hours
बिजली टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत: ग्रामीण
महेवागंज/फूलबेहड़। लठिया गांव निवासी नरेंद्र (25) पुत्र छेद्दू बुधवार सुबह भाई गोविंद से कहासुनी के बाद लठिया और बेरिहा गांव के बीच गन्ने के खेत में लगे 33 केवी बिजली टावर पर चढ़ गया। चर्चा है कि किसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

युवक को टावर पर चढ़ा देख सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह और ऊपर चढ़ता चला गया। बिजली के तारों में करंट की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने डायल 112 और बिजली निगम को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने भी युवक को उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। भाई ने उसे उतारने की कोशिश की तो नरेंद्र ने ऊपर से गालियां दीं और कूदने की धमकी दी।
विज्ञापन

काफी समझाने के बाद देर शाम युवक टावर से नीचे उतरा। ग्रामीणों के मुताबिक, वह करीब आठ घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा। सीओ धौरहरा अभिषेक कुमार ने बताया कि युवक के टावर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसे नीचे उतार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed