फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of an attack on Islamuddin have surfaced in connection with disputes over land and business.

Budaun News: जमीन और कारोबार से जुड़े विवादों में इस्लामुद्दीन पर हमले की बात आई सामने

Thu, 15 Oct 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Allegations of an attack on Islamuddin have surfaced in connection with disputes over land and business.
बगरैन। वजीरगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के प्रशासक इस्लामुद्दीन पर जानलेवा हमले के बाद पुरानी चुनावी रंजिश से लेकर जमीन और कारोबार से जुड़े विवादों तक की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस ने गोली प्रकरण में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हमले के पांचों नामजद आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम बिसौली से बगरैन होते हुए गांव लौट रहे इस्लामुद्दीन पर रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल इस्लामुद्दीन का बरेली के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, उन्हें दो गोलियां लगी हैं। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि इस्लामुद्दीन पंचायत चुनाव में लगातार दो बार प्रधान चुने गए थे। वहीं, नामजद आरोपियों में शामिल मोहम्मद यासीन भी वर्ष 2016 से पहले गांव का प्रधान रह चुका है। ऐसे में पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर चर्चाएं हैं। इसके अलावा इस्लामुद्दीन का बगरैन में सैदपुर रोड पर बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार और सिसइया रोड पर धर्मकांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में एक दुकान के बैनामे को लेकर विवाद भी सामने आया है। पुलिस हामिद, शमशाद, राशिद, मोहम्मद यासीन और बल्लू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस चुनावी रंजिश, जमीन के विवाद और कारोबार से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा। घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed