फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cheated Delhi couple on pretext of sending them to Dubai in Rohtak, deal fixed for two and half lakhs

कबूतरबाजी: दुबई भेजने का झांसा देकर दिल्ली के दंपति से ठगी, ढाई लाख में तय हुआ था सौदा

Sat, 20 May 2023 10:29 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 May 2023 10:29 AM IST
सार

रोहतक पुलिस को दी शिकायत में पाड़ा मोहल्ला निवासी खुशबू ने दी शिकायत में बताया कि उसने 12वीं पास करने के बाद एयर होस्टेज का कोर्स कर रखा है। रहिसूद्दीन मलिक व ताहिरा मलिक ने उसके चचेरे भाई सद्दाम हुसैन को सऊदी अरब भेजा था। इसके लिए दो लाख लिए थे।

विज्ञापन
cheated Delhi couple on pretext of sending them to Dubai in Rohtak, deal fixed for two and half lakhs
demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयर होस्टेज का कोर्स कर चुकी पाड़ा मोहल्ले की युवती को दुबई भेजने का झांसा देकर दिल्ली के दंपति ने 40 हजार रुपये ठग लिए। ढाई लाख में सौदा हुआ था, बाकी पैसे बाद में देने थे। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने दिल्ली के जामिया नगर निवासी रहिसूद्दीन मलिक व उसकी पत्नी ताहिरा मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एयर होस्टेज का कोर्स कर चुकी है पाड़ा मोहल्ले की युवती 
पुलिस को दी शिकायत में पाड़ा मोहल्ला निवासी खुशबू ने दी शिकायत में बताया कि उसने 12वीं पास करने के बाद एयर होस्टेज का कोर्स कर रखा है। रहिसूद्दीन मलिक व ताहिरा मलिक ने उसके चचेरे भाई सद्दाम हुसैन को सऊदी अरब भेजा था। इसके लिए दो लाख लिए थे। इसके बाद उसने भी नौकरी लगवाने के लिए अपने पिता को कहा था।
विज्ञापन


सांघी गांव के युवक से भी ठग रखे हैं 47 हजार रुपये- महिला
14 मई 2022 को वह अपने पिता के साथ आरोपियों के दिल्ली स्थित कार्यालय गई, जहां आरोपियों ने उससे दुबई भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये मांगे। साथ ही आरोपियों ने मेडिकल कराने के लिए कहा। इसके बाद अपने खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। अब कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। आरोपियों ने सांघी गांव के युवक विशाल हुड्डा से भ्ज्ञी 47 हजार रुपये ऐंठ रखे हैं। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed