फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sit-in protest at the STA office on September 15 against the ban on bike taxis.

Chandigarh News: मंजीत का वीडियो सामने आया, रिंकू पर आग लगाने के आरोप से इन्कार

Mon, 14 Sep 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest at the STA office on September 15 against the ban on bike taxis.

विज्ञापन
चंडीगढ़। आग से झुलसी मंजीत कौर का पीजीआई में उपचार के दौरान बनाया गया एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो कॉल पर मंजीत की मामले के मुख्य आरोपी रिंकू से बातचीत हो रही है। इस दौरान रिंकू की ओर से उसे आग लगाने की बात कहे जाने पर मंजीत इशारे से इससे इन्कार करती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच कराएगी।
पुलिस के अनुसार, यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो वास्तविक है या इसमें किसी तरह की एडिटिंग की गई है। वॉयस क्लोनिंग के जरिये वीडियो तैयार किए जाने की संभावना की भी जांच होगी। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने के बाद ही इसे जांच में साक्ष्य के तौर पर देखा जाएगा।
विज्ञापन

घटना के बाद मंजीत को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। रिंकू पर उसे आग लगाने का आरोप सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अब मंजीत के वीडियो में आरोप से इन्कार करने के बाद पुलिस घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों और उसके झुलसने की वास्तविक परिस्थितियों की दोबारा पड़ताल करेगी। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि रिंकू की भूमिका नहीं थी तो वह अब तक पुलिस के सामने क्यों नहीं आया। हालांकि पुलिस का कहना है कि रिंकू की भूमिका वीडियो की सत्यता और उसकी गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगी। डीएसपी गुरजीत कौर ने कहा कि सामने आए वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। एडिटेड या वॉयस क्लोनिंग के जरिये बनाए जाने की संभावना भी जांची जाएगी। फरार रिंकू की गिरफ्तारी के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed