{"_id":"6aa708718aa612c0dc031e62","slug":"thieves-cut-through-the-wall-and-stole-jewelry-and-cash-kaushambi-news-c-261-1-kmb1013-148159-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दीवार काटकर आभूषण व नकदी चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दीवार काटकर आभूषण व नकदी चुरा ले गए चोर
विज्ञापन
सराय अकिल कोतवाली के कटैनी में चोरों की ओर से काटी गई दीवार। संवाद
- फोटो : samvad
कोतवाली क्षेत्र के कटैनी मजरा बसुहार गांव में शनिवार रात चोर घर की पीछे की दीवार काटकर रुपये और गहने चुरा ले गए।
बेटी की शादी के लिए परिवार ने आभूषण जुटाकर रखे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कटैनी मजरा बसुहार निवासी हेमा देवी के पति श्याम सुंदर मुंबई में रहकर निजी नौकरी करते हैं। हेमा देवी घर पर अपने बेटे और बेटी के साथ रहती हैं। उनकी बेटी की दो माह बाद शादी होनी है। इसके लिए परिवार की ओर से शादी की तैयारियां चल रही थीं और आभूषण समेत अन्य सामान घर में जुटाकर रखा था।
हेमा देवी के मुताबिक, शनिवार रात खाना खाने के बाद वह दोनों बच्चों के साथ घर के आगे वाले कमरे में सोने चली गईं। रात में चोर पीछे की दीवार की ईंटें उखाड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। सुबह पड़ोसियों ने दीवार कटी होने की जानकारी दी। घर के अंदर पहुंचने पर अलमारी और बक्सा टूटा मिला। उसमें रखे दो हजार रुपये नकद, बेटी की शादी के लिए जुटाए गए आभूषण और बर्तन गायब थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।