फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth injured in stabbing referred to Lucknow, three arrested

Lakhimpur Kheri News: चाकूबाजी में घायल युवक लखनऊ रेफर, तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 14 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in stabbing referred to Lucknow, three arrested
धौरहरा। शराब की दुकान के सामने शनिवार रात चाकूबाजी में घायल निशेष को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में निशेष, आशीष और रवि को एक गुट का बताया जा रहा है। आचार्य टोला निवासी राहुल, सुमित, शिवम और राजा आदि दूसरे गुट में हैं। दोनों गुटों के बीच पहले से विवाद और रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले भी मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि राहुल को शक था कि निशेष ने उसे मारने की सुपारी ली है। इसी विवाद में शनिवार रात राहुल साथियों के साथ शराब की दुकान के सामने खोखे पर बैठे निशेष और आशीष के पास पहुंचा और हमला कर दिया। चाकू लगने से निशेष गंभीर घायल हो गया। आशीष को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की मां मीना देवी की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से नामजद राजा, सुमित और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल की तलाश जारी है।
पुलिस की विवेचना में यह भी सामने आया है कि निशेष के खिलाफ मारपीट, गैंगस्टर समेत तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों गुटों के युवकों के नशे के आदी होने की बात भी सामने आई है।

------------
शराब की दुकानों के बाहर जुटते हैं नशेड़ी
धौरहरा नगर क्षेत्र में शराब की दो दुकानों के बाहर शाम होते ही नशे में धुत युवकों के जमावड़े और विवाद-मारपीट की शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे की दुकान पर सड़क पर शराबी आए दिन विवाद करते दिखाई देते हैं।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed