फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of Siddharthnagar youth found floating in river; he had been missing for four days.

Maharajganj News: नदी में उतराया मिला सिद्धार्थनगर के युवक का शव, चार दिन से था लापता

Mon, 14 Sep 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Body of Siddharthnagar youth found floating in river; he had been missing for four days.
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसर गांव के पास रविवार को राप्ती नदी में एक युवक का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान जनपद सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी दुर्विजय सहानी (30) पुत्र सुखराज सहानी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार दुर्विजय सहानी चार दिन पहले घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका था। रविवार को राप्ती नदी में शव मिलने की सूचना के बाद पहुंचे दुर्विजय के परिजन ने शव के पहचान की पुष्टि की। युवक का शव नदी में किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed