फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BTech student entered the house and demanded five lakh rupees by showing a knife

Rohtak: बीटेक का छात्र कर्ज उतारने के लिए चाकू लेकर घर में घुसा, महिला से मांगे पांच लाख

Tue, 06 Sep 2022 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 11:01 PM IST
सार

रोहतक के सेक्टर दो में वारदात हुई है। पड़ोस के युवकों ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
BTech student entered the house and demanded five lakh rupees by showing a knife
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के सेक्टर दो में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र एक मकान में घुसा और महिला पर चाकू तानकर पांच लाख रुपये मांगे। महिला के पति ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और आसपास के पड़ोस के युवकों ने पीछा करके दबोच लिया। मंगलवार को आरोपी झज्जर जिले के लोवा माजरा निवासी हर्ष को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-2 निवासी रमा शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार को करीब सात बजे वह और उसका पति आरएस अग्रवाल घर पर मौजूद थे। वह रसोई में काम कर रही थी। तभी एक युवक घर के अंदर आया और उसे चाकू दिखाकर बोला, पांच लाख रुपये दे दो। उसने मना किया तो हाथापाई करते हुए तकिये से मुंह दबाने का प्रयास किया। इसी बीच उसके पति ने साहस दिखाते हुए उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : नटवरलाल गिरफ्तार: सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखा नौकरी लगवाने के नाम पर करता था ठगी, हुए कई खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे युवक गिर गया और फिर उठकर भागने लगा। उन्होंने घर से बाहर निकल कर शोर मचाया। कुछ युवक पार्क में थे, जिन्होंने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक हर्ष को साथ ले गई। पूछताछ में हर्ष ने बताया कि उसका परिचित मकान के पास रहता था।


उसके पास वह आता-जाता था। वह बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। 30 हजार रुपये कर्ज लेकर कंप्यूटर खरीदा था। अब कर्ज उतारने के लिए उसने महिला से जबरन पांच लाख रुपये लेने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को घर में घुसकर जबरन वसूली का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी हर्ष को जबरन वसूली करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बताया वह निजी विवि से बीटेक कर रहा है। कंप्यूटर खरीदने के लिए 30 हजार रुपये कर्ज लिया था। पैसे वसूलकर कर्ज उतारना चाहता था। - एसआई संजय, जांच अधिकारी थाना अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed