{"_id":"63177a0ad72a7046356a4a4a","slug":"bahadurgarh-stf-caught-the-accused-of-cheating-on-the-name-of-getting-a-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नटवरलाल गिरफ्तार: सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखा नौकरी लगवाने के नाम पर करता था ठगी, हुए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नटवरलाल गिरफ्तार: सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखा नौकरी लगवाने के नाम पर करता था ठगी, हुए कई खुलासे
Tue, 06 Sep 2022 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:19 PM IST
सार
आरोपी ने किसी को यूनिवर्सिटी का वीसी लगवाने तो किसी से गवर्नर हाउस में नौकरी के नाम पर वसूली की। आरोपी सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखाकर लोगों पर प्रभाव बनाकर खुद को बहुत बड़ी हस्ती के तौर पर पेश करता था।
विज्ञापन
एसटीएफ बहादुरगढ़ की हिरासत में आरोपी नरेंद्र चौधरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में एसटीएफ बहादुरगढ़ ने एक ऐसे नटवरलाल को काबू किया है जो बड़े नेताओं के साथ सीधी जान पहचान और पहुंच का ढोंग करके लोगों से ठगी करता था। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी सहित कई प्रोफेसरों और दूरदर्शन के रिटायर्ड डीजी को भी शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
आरोपी किसी को यूनिवर्सिटी का वीसी बनवाने तो किसी को गर्वनर हाउस में नौकरी लगवाने का झांसा देता था। प्रारंभिक पूछताछ में अब तक पौने दो करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है। पानीपत जिले के गांव हलदाना के रहने वाले आरोपी नरेंद्र चौधरी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : SYL मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पानी एक प्राकृतिक संसाधन, पंजाब और हरियाणा संग केंद्र करे बैठक
विज्ञापन
बहादुरगढ़ एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक मलिक ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली, असम और हरियाणा में ठगी की आठ वारदातें अंजाम देने की बात कबूली हैं। उसके खिलाफ हाल ही में फरीदाबाद में ठगी का केस दर्ज हुआ था। इंस्पेक्टर विवेक मलिक को एक गुप्ता सूचना मिली थी।
यह भी पढ़ें : SYL: सीएम मनोहर लाल बोले- अपने हक का पानी लेकर रहेंगे, हुड्डा ने कहा- अवमानना का केस दायर करे सरकार
जिस पर एसटीएफ महानिरीक्षक सतीश बालन व पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के सुपरविजन में बेहद तेजी से कार्य किया गया और टीम ने मंगलवार को इस शातिर नटवरलाल को धर दबोचा। यह व्यक्ति पहले तो सामने वाले व्यक्ति पर बड़े-बड़े नेताओं के साथ अपने फोटो दिखा कर उन पर अपना प्रभाव जमाता और पैसे लेकर आसानी से काम करवाने का झांसा देता। अपनी राजनीतिक पहुंच के भ्रमजाल में फंसा कर वह किसी को विश्वविद्यालय का वीसी लगवाने के नाम पर ठग चुका है तो किसी को नौकरी दिलवाने के नाम पर।
आरोपी नरेंद्र द्वारा की गई ठगी की वारदातें
1. दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर तरुण गुप्ता से 40 लाख रुपये श्रीनगर यूनिवर्सिटी उत्तराखंड में वाइस चांसलर लगवाने के नाम पर लिए।
2. प्रोफेसर तरुण गुप्ता के ही जानकार दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर से 40 लाख रुपये कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में वाइस चासंलर लगवाने के नाम पर लिए।
3. कानपुर के प्रोफेसर राकेश त्रिवेदी से राजस्थान यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर लगवाने के लिए 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
4. दूरदर्शन गुवाहाटी के रिटायर्ड डीजी से केंद्र सरकार के जल शक्ति विभाग में बड़े पद पर नियुक्त कराने की एवज मे 12 लाख रुपये लिए।
5. फरीदाबाद कोर्ट में तैनात एक एडीए का सीपी ऑफिस फरीदाबाद में तबादला कराने के लिए 9 लाख रुपये लिए।
6. भिवानी एरिया के एक फौजी से उनके बेटे को गवर्नर हाउस में नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपये लिए।
7. शाहबाद के जसबीर को बैंक से एक करोड़ का लोन दिलवाने की एवज में 4 लाख रुपये लिए।
8. पंचकूला के एक व्यक्ति को नौकरी लगवाने के एवज में 7 लाख रुपए लिए। यह केस सेक्टर 14 थाने में दर्ज है।