फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   boy girl died love affair

लड़का-लड़की की मौत, पुलिस बोली- दोनों ने खाई थी पेट दर्द की दवा

Wed, 16 Sep 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 16 Sep 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
पुरानी शुगर मिल के पास बीती रात अचानक तबियत खराब होने से युवक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि उल्टी व चक्कर आने से सुनारिया निवासी 18 वर्षीय अजय और किलोई निवासी 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

अजय की बहन की शादी गांव किलोई में हुई है। उसक ी बहन की ननद पिछले काफी समय से अपनी भाभी के साथ सुनारिया में रह रही थी।

सोमवार को अचानक कोई काम याद आने के बाद किशोरी ने अपने घर किलोई जाने की बात कही। इस पर उसकी भाभी ने अपने भाई अजय को उसे बाइक से किलोई छोड़ने के लिए भेज दिया।


जैसे ही दोनों पुरानी शुगर मिल के पास पहुंचे तो लड़की के पेट में दर्द हो गया। उसे उल्टी और चक्कर आने लगे। तभी अजय ने मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदी।

लड़की के दवाई लेने के कुछ ही देर बाद अजय की भी तबीयत खराब हो गई। उसने भी वही दवा खा ली। इससे दोनों की तबीयत खराब हो गई।

फिर अजय ने अपने चचेरे भाई के मोबाइल पर फोन करके सूचना दी। परिजनों ने दोनों को पीजीआई में भर्ती कराया। यहां अजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार तड़के लड़की की भी मौत हो गई। चौकी प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि  लड़की ने बयान दिया था कि तबीयत खराब होने पर पेट दर्द की दवाई ली थी। उसके कारण दोनों की हालत और ज्यादा खराब हो गई। हालांकि मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed