फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   टोल टैक्स मांगने पर कार सवारों ने मैनेजर व कर्मचारी को दी मारने की धमकी

टोल टैक्स मांगने पर कार सवारों ने मैनेजर व कर्मचारी को दी मारने की धमकी

Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
टोल टैक्स मांगने पर कार सवारों ने मैनेजर व कर्मचारी को दी मारने की धमकी
टोल टैक्स मांगने पर कार सवारों ने दी मैनेजर और कर्मचारी को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- कार से टक्कर मारकर टोल का बूम बैरियर भी तोड़ा, टोल मैनेजर ने सदर थाने पर तीन पर कराया केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मकडौली टोल पर शुक्रवार की रात कार सवार युवकों ने टोल के कर्मचारियों व मैनेजर को टोल मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। यहीं नहीं टोल का बूम बैरियर भी तोड़ दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मगर आरोपी हाथ नहीं आ सके। मैनेजर की शिकायत पर चुलियाणा के तीन युवकों पर केस दर्ज किया गया है।

मकडौली टोल के मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे स्विफ्ट कार लेन नंबर एक में आकर खड़ी हुई। कर्मचारियों ने टोल टैक्स मांगा तो कार में सवार युवकों ने देने से मना कर दिया। शोर शराबा सुनकर अन्य कर्मचारी व मैनेजर भी वहां पर पहुंचे। आरोप है कि कार सवारों ने टोल का बूम बैरियर तोड़ दिया तथा कार रोककर कहा कि आगे से हट जाओ वरना सभी को गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपी कार को लेकर फरार हो गए। मामले क ी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। टोल मैनेजर की शिकायत पर चुलियाणा गांव निवासी सुनील, दिनेश व संदीप पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व भी दी थी धमकी
मकडौली टोल के सीजीएम सदानंद सिंह चौहान ने बताया कि कार सवारों ने टोल टैक्स मांगने पर कुछ दिन पूर्व भी कर्मचारियों को मारने की धमकी दी थी। धमकी के बाद से ही कर्मचारी दहशत में थे। हालांकि उस समय पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की गई थी।

पुलिस सुरक्षा की तरफ नहीं दे रही ध्यान
सदानंद सिंह का कहना है कि बार बार मांग के बावजूद टोल पर कर्मचारियों को रात के समय सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। आए दिन वाहन चालक कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ अभद्रता व मारपीट करते है। मामले को लेकर जल्द ही एसपी से मिलेंगे।



पीएम की गर्दन काटने की धमकी देने के आरोपी ने भी तानी थी पिस्टल
एक सप्ताह पूर्व ही मकडौली टोल पर टैक्स मांगने पर जसिया आंदोलन में सक्रिय रहे व पीएम की गर्दन काटने की धमकी देने के आरोपी ने भी टोल कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी थी। यहीं नहीं मारने की भी धमकी दी थी। आरोपी जसबीर जसिया के खिलाफ सदर थाने पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed