फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लिफ्ट लेकर बहन को लाने के लिए मांगी बाइक, फिर फुर्र

लिफ्ट लेकर बहन को लाने के लिए मांगी बाइक, फिर फुर्र

Tue, 08 Aug 2017 01:59 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट लेकर बहन को लाने के लिए मांगी बाइक, फिर फुर्र
लिफ्ट लेकर बहन को लाने के लिए मांगी बाइक लेकर फुर्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक युवक ने अपनी बहन और उसके बच्चों को लाने के लिए कुछ देर के लिए बसाना के सुधीर से बाइक मांगी। बाद में आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। अभी तक न तो आरोपी का पता है और न ही बाइक का। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में बसाना निवासी सुधीर ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में सेल्समैन है। 31 जुलाई को वह चचेरे भाई प्रदीप से बाइक लेकर किसी काम से रोहतक आ रहा था। तभी रास्ते में सुमित नाम का लड़का मिला। वह सुधीर से एक होटल में तीन-चार बार मिल चुका था। आरोपी ने कलानौर मोड़ पर बाइक रोकने का इशारा किया। इस पर सुधीर ने बाइक रोक ली और उसे पीछे बैठा लिया। दोनों पुराने बस स्टैंड आ गये। यहां पर सुमित ने सुधीर से कहा कि वह अपनी बहन को लेकर आएगा। उसके दो तीन बच्चे हैं, इस कारण बाइक चाहिए। इस पर सुधीर ने उसे बाइक दे दी। आरोपी बाइक लेकर तो चला गया लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद सुधीर ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed