फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   धमकी

धमकी

Tue, 10 Apr 2018 03:19 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
धमकी
साढ़े तीन करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की तो आरोपी ने जगमोहन मोटर्स के मालिक के बेटे और रिश्तेदार को दी हत्या की धमकी :
विज्ञापन


अब तुझे, तेरे जीजा और उसके बेटे को जान से मार दूंगा


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
साढ़े तीन करोड़ की एक धोखाधड़ी के एक मामले में जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने शिकायतकर्ता शहर के बड़े उद्योगपति जगमोहन मोटर्स के मालिक जगमोहन के बेटे कमल मित्तल को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने कमल के मोबाइल पर मैसेज भेजा कि तूने पुलिस को शिकायत क्यों दी, अब तुझे, तेरे जीजा और उसके बेटे, जो कि फरीदाबाद निवासी है, को जान से मार दूंगा। इतना ही नहीं आरोपी ने उद्योगपति के रिश्तेदार को देख लेने की धमकी दी है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत रोड स्थित जगमोहन मित्तल मोटर्स के मालिक के बेटे कमल मित्तल ने बताया कि उन्होंने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। फिलहाल मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। मामले में कमल गारंटर था। इस मामले में रौनक अग्रवाल नाम का व्यक्ति भी आरोपी है। कमल का कहना है कि पुलिस ने रौनक से मामले के बारे में पूछताछ की थी। इस कारण रौनक ने 28 मार्च को कमल के मोबाइल पर कॉल करके उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मोबाइल पर मैसेज कर धमकी दी कि तुझे और तेरे जीजा और उसके बेटे जो कि फरीदाबाद निवासी है, उन्हें जान से मार दूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


हीरो एजेंसी के नाम पर की थी साढ़े तीन करोड़ की धोखाधड़ी
शिकायतकर्ता कमल ने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात रौनक और अन्य लोगों से हुई थी। तब रौनक ने फरीदाबाद में हीरो की एजेंसी बेचने की बात कही थी। इस पर कमल ने अपने किसी दोस्त से सौदा तय करवाया था। एजेंसी का पूरा सौदा नौ करोड़ रुपये में तय हुआ था। सौदा कमल के माध्यम से हुआ था। वह सौदे में गारंटर के रूप में थे। प्राथमिक तौर पर रौनक को साढ़े तीन करोड़ रुपये दिए गए थे। कमल का आरोप है कि रुपये लेने के बाद रौनक ने एजेंसी नहीं दी। जब उससे रुपये मांगे तो देने से इनकार कर दिया। इस संबंध में कई बार बातचीत हुई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ। इसके बाद कमल और उनके दोस्त ने पुलिस को शिकायत दी। गारंटर होने के कारण पुलिस ने कमल को भी शिकायतकर्ता बना लिया। इसी के संबंध में पुलिस ने रौनक से पूछताछ की थी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपी ने कमल को धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
















विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed