फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मकान में छापेमारी कर देह व्यापार पकड़ा

मकान में छापेमारी कर देह व्यापार पकड़ा

Tue, 14 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
मकान में छापेमारी कर देह व्यापार पकड़ा
फोटो परिचय
विज्ञापन

---
पश्चिम बंगाल की एक युवती और चार महिलाओं से बंधक बनाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, चार गिरफ्तार
-राजीव कॉलोनी में बंधक बनाई गईं महिलाओं और युवती ने मौका पाकर पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना, पुलिस ने मारा छापा
-पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि देह व्यापार करने से मना करने पर उन्हें भूख रखने के साथ ही मारापीटा भी जाता था

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से लाई गईं एक युवती और चार महिलाओं को बंधक बनाकर राजीव कॉलोनी में देह व्यापार कराया जा रहा था। सोमवार को युवती ने मौका पाकर पुलिस कंट्रोल रूम में देह व्यापार कराए जाने की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने छापा मारकर रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मकान मालिक, उसकी पत्नी समेत चार को गिरफ्तार किया। मकान से एक युवती, चार महिलाओं को बंधन मुक्त कराया गया। युवती की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सिटी थाना एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर एक युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की। उसने बताया कि उसे और उसके साथ चार अन्य महिलाओं को एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया है। उनसे देह व्यापार कराया जाता है। इस पर वह फोर्स के साथराजीव कॉलोनी पहुंचे और सतीश बागड़ी के मकान में छापा मारा। जहां से मकान मालिक सतीश, उसकी पत्नी मनीषा, रोहतक निवासी योगेश और साकेत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कोलकाता की एक युवती और चार महिलाओं को पुलिस ने बंधक मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

युवती और महिलाओं ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले नौकरी का झांसा देकर दिल्ली से रोहतक लाया गया था। मकान के अंदर उन्हें बंधक बनाकर रखा जाता था। यही नहीं भूखा रखने के साथ मारपीट की जाती थी। देह व्यापार के लिए उन्हें कार के जरिए अन्य स्थानों पर भी भेजा जाता था। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा जाता था। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूर्व में भी दर्ज हैं कई मामले
एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि मकान मालिक सतीश पर पूर्व में भी देह व्यापार के तीन से अधिक मामले दर्ज है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसकी पत्नी भी देह व्यापार में साथ दे रही थी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed