फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बेटे को नौकरी दिलवाने जा रहे पिता की मौत

बेटे को नौकरी दिलवाने जा रहे पिता की मौत

Sun, 24 Dec 2017 02:29 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
बेटे को नौकरी दिलवाने जा रहे पिता की मौत
टोल में बेटे को नौकरी दिलवाने जा रहे पिता की हादसे मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बेटे को नौकरी दिलवाने जा रहे एक साइकिल सवार व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी तरह गांव कलावड़ के पास भी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
दतौड़ निवासी संजीत ने बताया कि वह 22 दिसंबर की शाम को अपनी साइकिल से पिता राजेंद्र के साथ टोल टैक्स के पास कंपनी में जा रहा था। राजेंद्र अलग साइकिल पर जा रहा था। वह अपने बेटे संजीत को नौकरी दिलवाने गया था। राजेंद्र आगे साइकिल लेकर चल रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 10 पर पहुंचे तो रोहतक की तरफ से एक कार चालक आया। आरोपी ने कार की टक्कर सीधा राजेंद्र की साइकिल में मारी। इससे उनका सिर सड़क पर जा लगा। सिर में गहरी चोट लगने के कारण राजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह बिहार के चीटरी जिला स्थित जोधा बीगा निवासी विक्की की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसे गांव कलावड़ के पास टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed