{"_id":"5a3ec3b64f1c1b5c0c8b4d51","slug":"21514062774-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, शव के पास पड़ा था घायल युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, शव के पास पड़ा था घायल युवक
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, शव के पास पड़ा था घायल युवक
- पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, पीजीआई में भर्ती घायल से होगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक युवक की शुक्रवार देर रात दुर्गा भवन मंदिर के पास पुराने लाटरी बाजार में पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। युवक का शव शनिवार सुबह बाजार में एक दुकान के सामने खून लथपथ अवस्था में मिला। मृतक के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला है। पुलिस ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने लाटरी बाजार में एक युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में लिया। शव के कुछ दूर ही एक युवक घायल अवस्था में भी पड़ा था। उसे पुलिस ने पीजीआई में भर्ती कराया। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति मेें नहीं है। शव को शिनाख्त के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
सुंडाना का है मृतक, 8 महीने से नहीं पहुंचा था घर
पुलिस जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान कलानौर के गांव सुंडाना निवासी 30 वर्षीय रसिंद्र के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजारा करता है। उसका छोटा भाई रसिंद्र काफी समय से मानसिक रुप से परेशान था। वह कभी भी बिना बताए घर से बाहर चला जाता था। वह करीब आठ महीने पहले बिना बताए घर से चला गया था। इसके बाद घर नहीं आया। शनिवार सुबह पुलिस ने सूचना दी कि उसकी लाश मिली है। राजेंद्र का आरोप है कि उसके भाई की किसी अज्ञात ने पत्थर से सिर और चेहरे पर वार करके हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खून लगा पत्थर और शराब की बोतल मिली
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को खून लगा पत्थर और एक शराब की बोतल मिली है। पुलिस ने दोनों चीजों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को घटनास्थल पर घायल अवस्था में मिले युवक पर भी शक है। हालांकि अभी तक उससे पूछताछ नहीं हो सकी है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।