{"_id":"5bfd91014d69e5273829b7bb36959e12","slug":"20-lakh-cigrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की सिगरेट से भरे टाटा मैजिक को लूट ले गए बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की सिगरेट से भरे टाटा मैजिक को लूट ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 30 Sep 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार चार बदमाशों ने मंगलवार रात को गांव कबूलपुर स्थित एसडी स्कूल के पास सिगरेट के पैके ट्स से भरा टाटा मैजिक लूट लिया।
आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी टाटा मैजिक को लूटकर शहर की तरफ भागे है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक बेरी रोड की तरफ से रोहतक की तरफ आ रहे थे। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह मैजिक टाटा लेकर गांव कबूलपुर के पास एसडी स्कूल के नजदीक पहुंचे तो बाइक पर सवार चार लड़के अचानक गाड़ी के सामने आ गए।
तभी दो युवकों ने मैजिक चालक के सिर पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद चालक को नीचे उतारकर उसक ी जमकर पिटाई की। बाद में आरोपी चालक को गंभीर हालत में सड़क पर फेंककर गाड़ी को रोहतक की तरफ लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चालक ने जैसे तैसे करके मामले की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक के बयान दर्ज किए। चालक के बयान के आधार पर पुलिस ने बेरी से रोहतक जाने वाले रोड पर नाकेबंदी कर दी। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है।
वहीं, मामले में सदर थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि प्राथमिक रिपोर्ट में सामने आया है कि चालक भिवानी और हिसार में सप्लाई करता है। मगर लूट बेरी रोड पर हुई है। अभी तक मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।