फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सगे भतीजे ने की थी चांदी के किसान की हत्या

सगे भतीजे ने की थी चांदी के किसान की हत्या

Wed, 06 Mar 2019 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सगे भतीजे ने की थी चांदी के किसान की हत्या
रोहतक।
विज्ञापन

लाखन माजरा थाना क्षेत्र के गांव चांदी के किसान हत्याकांड में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। किसान का भतीजा ही हत्याकांड का मास्टर माइंड निकला। चाचा और उसके परिवार के साथ मामूली बात को लेकर हुए झगड़े के चलते भतीजे ने छोटे भाई और उसके दोस्त को पचास हजार की सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। जल्द अन्य आरोपियों को ीाी गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस मृतक की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गत 21 फरवरी की रात गोली मारकर चांदी गांव के किसान नरेश की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया था। दावा किया था कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लाखन माजरा थाना प्रभारी सुभाष सिंह और एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि नरेश हत्याकांड में चांदी गांव के नरेश के भतीजे जगबीर को गिरफ्तार कर लिया गया। जगबीर ने बताया कि अक्सर उसका चाचा नरेश तथा उसकी पत्नी उनके परिवार से मामूली सी बात को लेकर झगड़ा करते रहते थे। घटना से दस दिन पूर्व भी दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत कर दी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी। अजीत और उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या की और बहादुरगढ़ फरार हो गए थे। प्रभारी ने जल्द फरार आरोपियों को भी पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


इन वजह से आरोपी तक पहुंची पुलिस
नरेश का भतीजा जगबीर पुलिस पर बार-बार कार्रवाई के लिए दबाव बना रहा था जबकि परिवार के अन्य सदस्य चुप थे।
नरेश लगातार अपने भाई अजित के मोबाइल के माध्यम से संपर्क में था। जबकि अजित को जगबीर और उसके परिवार ने छह माह पूर्व जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया था।

महिला की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने खुद ही वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की थी। अब भतीजे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महिला की भूमिका की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed