फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीजीआई में स्टोर इंचार्ज ने की आत्महत्या

पीजीआई में स्टोर इंचार्ज ने की आत्महत्या

Thu, 13 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई में स्टोर इंचार्ज ने की आत्महत्या
फोटो परिचय
विज्ञापन

आरओएच-116, 117, 118, 119
-----
हैडिंग : सुपरवाइजरों को जिम्मेदार ठहराते हुए मोबाइल में वीडियो बना और सुसाइड नोट लिखकर पीजीआई में स्टोर इंचार्ज पूर्व फौजी ने सल्फास खाकर दी जान

वित्त मंत्री के गांव निवासी पूर्व फौजी पीजीआई के ब्वायज हॉस्टल में था तैनात था
-दो सुपरवाइजर पर झूठा गबन और चोरी का आरोप लगाने की बात लिखी
-ब्वायज हॉस्टल की दीवार पर लिखा-मेरी मौत के लिए दोनों सुपरवाइजर जिम्मेदार
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
-मृतक के बेटे की शिकायत पर दोनों सुपरवाइजर पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस के ब्वायज हॉस्टल में तैनात स्टोर इंचार्ज पूर्व फौजी ने दो सुपरवाइजरों पर सामान खरीद में गबन और चोरी का झूठा आरोप लगाने के चलते सुसाइड नोट लिखकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल की दीवार और सुसाइड नोट पर भी आत्महत्या के लिए स्टोर इंचार्ज ने दोनों सुपरवाइजरों को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही मरने से पहले उसने आत्महत्या करने को लेकर वीडियो भी बनाया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
पीजीआईएमएस के ब्वायज हॉस्टल में नारनौंद के खांडाखेड़ी गांव निवासी रविंद्र कुमार स्टोर इंचार्ज के रूप में तैनात था। खंाडाखेड़ी वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का भी पैतृक गांव है। बुधवार सुबह रविंद्र डयूटी पर पहुंचा। इसके बाद कमरा नंबर 422 में जाकर सल्फास खा ली। आनन-फानन में रविंद्र को पीजीआई में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रविंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कमरे की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
रविंद्र ने कमरे की दीवार पर लिखा था कि मेरी मौत के जिम्मेदार हॉस्टल के सुपरवाइजर कुलदीप दहिया व बलराम हैं। इसके अलावा रविंद्र ने उपचार के दौरान पुलिस को बयान देते हुए कहा था कि तीन माह पूर्व ही कमेटी द्वारा गर्ल्स और ब्यावज हॉस्टल के लिए बर्तन खरीदे गए थे। कमेटी में वह सदस्य नहीं था। आरोप है कि सुपरवाइजर कुलदीप और बलराम उस पर प्रतिदिन बर्तन खरीदने में गबन और चोरी का आरोप लगा रहे थे। मंगलवार रात भी उसके कमरे की तलाशी लेकर उसे टार्चर भी किया गया। इसी से परेशान होकर उसने सल्फास का सेवन किया है। सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंपा। इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र के बेटे अजित की शिकायत पर दोनों सुपरवाइजरों पर आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
----------
सुसाइड नोट में भी रविंद्र ने सुपरवाइजरों को ही जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा दीवार पर भी दोनों के नाम लिखे हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुसाइड नोट में हिंदी और अंग्रेजी में रविंद्र ने हस्ताक्षर भी किए हुए हैं।
-देवेंद्र मान, एसएचओ, पीजीआईएमएस
---
मोबाइल में भी बनाई वीडियो
मृतक के बेटे ने बताया कि सल्फास का सेवन करने से पूर्व उसके पिता ने दोनों सुपरवाइजरों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मोबाइल में दो मिनट की वीडियो बनाई थी। हालांकि, उक्त वीडियो को किसी को भी नहीं भेजा गया था। वीडियो में सुपरवाइजर द्वारा आए दिन परेशान करने की बात कही जा रही है।

---
कोट:::::::
छुट्टी पर था, जानकारी मिलने पर मौके पर गया। कमरे की दीवार पर हॉस्टल सुपरवाइजर बलराम कौशिक व कुलदीप दहिया का नाम लिखा था। रविंद्र उल्टी कर रहा था तो उसे तत्काल आपात विभाग भिजवाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मरीज के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की।
-डॉ. आरबी जैन, हॉस्टल वार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed