फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मटके का पानी पीने से एक की मौत, सात घायल

मटके का पानी पीने से एक की मौत, सात घायल

Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मटके का पानी पीने से एक की मौत, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी (हिसार)।
गांव मसूदपुर में एक दिन पुराना मटके का पानी पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों के अनुसार पानी पीने के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी है, हालांकि पुलिस फूड पॉइजनिंग को इसका कारण बता रही है। इसमें करीब मसूदपुर निवासी रामफल (50) की मौत हो गई, जबकि राजेश, उसका पुत्र नवीन, पत्नी संतोष, बेटी ममता, लीलूराम, विकास, राममेहर की तबीयत बिगड़ गई। घायलों को उपचार के लिए पहले हांसी के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। बीमार लोगों ने बताया कि वे खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई बार खेत में रखा मटके का पानी पी लिया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे उन्होंने खाना खाया। इसके बाद कई बार पानी पीया। गेहूं की कटाई करवाने को लेकर उन्होंने आसपास के 2-3 लोगों को भी बुला लिया। दोपहर तक उनकी तबीयत ठीक-ठाक थी। करीब तीन बजे उन सब को उल्टियां व दस्त लग गए।
पहले वे गांव में ही एक मेडिकल की दुकान पर गए, जहां से हांसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए आए। यहां से भी उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। इस दौरान रामफल की मौत हो गई, जबकि अन्यों को हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक हैं और खतरे से बाहर है। मृतक रामफल का बिना पोस्टमार्टम करवाए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी है। बताया जाता है कि मटके में रखा पानी एक दिन पुराना था और राजेश व उसके परिजन एक बोतल में भी पीने का पानी लेकर आए थे, जिसे उन्होंने मटके में मिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed