फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दुकान से 4 हजार रुपये चोरी करके फरार हुआ ‘सौ ग्राम’

दुकान से 4 हजार रुपये चोरी करके फरार हुआ ‘सौ ग्राम’

Sat, 25 Nov 2017 02:54 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
दुकान से 4 हजार रुपये चोरी करके फरार हुआ ‘सौ ग्राम’
दुकान से चार हजार रुपये चोरी कर ‘सौ ग्राम’ फरार
विज्ञापन

- दुकान मालिक ने रंगे हाथ पकड़ा तो ईंटें बरसाकर हुआ फरार, नामजद केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गांधीनगर स्थित परचून की दुकान से एक युवक ने 4000 रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जिस पर वह ईंटें बरसाता हुआ फरार हो गया। आरोपी का नाम सौ ग्राम बताया गया है। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने सौ ग्राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांधीनगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि घर के सामने ही उसकी परचून की दुकान है। वह बुधवार देर रात दुकान का शटर बंद करके ताला लेने घर आ गया। इसी बीच एक युवक दुकान में घुस गया। जब वह घर से बाहर आया तो उसने युवक को दुकान में घुसे देखा। उसने आसपास के लोगों को आवाज लगाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह ईंटें बरसाता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन

नरेश का कहना है कि उसने आरोपी को पहचान लिया है। उसका नाम सौ ग्राम है। सौ ग्राम उसकी दुकान से चार हजार रुपये चोरी करके ले गया है। पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सौ ग्राम काफी समय से चोरी इत्यादि वारदात में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को दबोचा
गांधी कैंप के एक मकान में चोरी की नियत से घुसे युवक को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गई और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।

गांधी कैंप निवासी सतपाल ने बताया कि उनका एक मकान श्रीनगर कॉलोनी में निर्माणाधीन है। रात को एक व्यक्ति चोरी करने की नियत से मकान में घुस गया। जब सतपाल अपने भाई सुरिंदर के साथ मकान को देखने के लिये गया तो उसका ताला टूटा हुआ था। एक व्यक्ति अंदर छुपा हुआ था। उन्होंने उसे पकड़ पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान श्रीनगर कॉलोनी निवासी विजय उर्फ बिरजू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed