फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जेल

जेल

Tue, 10 Apr 2018 03:20 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
जेल
सुनारिया जेल में दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी समेत 22 कैदियों की जमकर पिटाई
विज्ञापन

- जेल के अधिकारियों ने पीटा, बंदी ने मुलाकात के दौरान किया खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हमेशा विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाली सुनारिया जेल में अब कैदियों को पीटने का मामला सामने आया है। जेल के एक डीएसपी ने अन्य मुलाजिमों के साथ मिलकर दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद एक बंदी सहित अन्य कैदियों की जमकर पिटाई की। जब बंदी का पिता उससे मिलने जेल में पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। हैरत की बात यह है कि कैदियों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद भी उन्हें प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। इस संबंध में बंदी के पिता ने एसपी से कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में कलानौर के गांव गुढाण निवासी रामसिंह ने बताया कि उनका बेटा विकास एक केस में पिछले करीब दस महीने से सुनारिया जेल में बंद है। रामसिंह का कहना है कि उन्होंने सात अप्रैल को जेल में बेटे से मुलाकात की थी। उस समय वह ठीक था। अब रामसिंह का आरोप है कि जेल प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने उनके बेटे सहित 20 से 22 कैदियों की बुरी तरह पिटाई की है। इस कारण कई कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रामसिंह का आरोप है कि जब वह अपने बेटे से रविवार को जेल में मुलाकात करने पहुंचे तो उन्हें अनुमति नहीं दी गई। सोमवार को रामसिंह बेटे से मुलाकात करने जेल में पहुंचे। इस बार भी जेल प्रशासन ने मुलाकात करवाने से इनकार कर दिया। जब रामसिंह ने जेल के बाहर ही धरना देने की बात कही तो उनकी मुलाकात करवाई गई। मुलाकात के दौरान विकास ने रामसिंह ने पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन


घायल विकास को उठाकर लाए दो मुलाजिम
रामसिंह का आरोप है कि जेल प्रशासन ने उनके बेटे की इतनी पिटाई की है कि वह चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं है। उनका दावा है कि जब वह जेल में विकास से मिलने पहुंचे तो दो मुलाजिम उसे उठाकर लाए। वह अपने पैरों पर मुलाकात कक्ष तक आने में भी असमर्थ था। दूसरी तरफ रामसिंह का कहना है कि जब मामले में जेल के डीएसपी से बात की तो उन्होंने तर्क दिया कि विकास व अन्य कैदियों ने जेल के मुलाजिम के साथ मारपीट की थी। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed