फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बच्चा बदलता-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

बच्चा बदलता-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Mon, 10 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
बच्चा बदलता-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
पीजीआई के डेड हाउस में लापरवाही के कारण पुलिस को पीएम के बाद गलत बच्चे का शव दे दिया गया। हालांकि कुछ ही देर में गलती का अहसास हुआ और परिसर से बाहर निकलने से पहले ही सही बच्चे का शव पुलिस को सौंपा गया। इस मामले के बाद हड़कंप मच गया और डेड हाउस में काम करने वाले चिकित्सक और कर्मचारी मामले को दबाते रहे। झज्जर पुलिस ने इसके लिए डॉक्टरों को दोषी ठहराया है।

झज्जर के गांव गांगटान निवासी सतीश के बेटे ढाई साल के प्रीतम की रविवार को आंगन में खेलते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। रास्ते में इलाज के लिए आते समय ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रीतम के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखा गया। रविवार शाम को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने झज्जर के डीघल चौकी की पुलिस आई थी। चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेश का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें प्रीतम का शव बताकर एक बच्चे का शव सौंप दिया। पुलिस अपनी प्रक्रिया कर शव को ले जाने लगी। इसी बीच वहां के स्टाफ ने बताया कि शव प्रीतम का न होकर गोहाना जिले के एक बच्चे का है। इसको लेकर अफरातफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को प्रीतम का शव सौंपा गया। डीघल चौकी इंचार्ज का कहना है कि इसमें पुलिस की कोई गलती नहीं है। उन्हें प्रीतम का शव कहकर ही सौंपा गया था। गलती सुधारने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पीजीआई पोस्टमार्टम हाउस में बदला बच्चे का शव
झज्जर पुलिस को दूसरे बच्चे का शव सौंपा
गांव गांगटान निवासी सतीश के ढाई साल के बेटे की रविवार को करंट लगने से हो गई थी मौत
पुलिस के बाहर ले जाने से पहले ही दे दिया सही शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed