फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा के अधिकतर बदमाश हरिद्वार और जम्मू कश्मीर में लेते है शरण, अब पुलिस कसेगी शिकंजा

हरियाणा के अधिकतर बदमाश हरिद्वार और जम्मू कश्मीर में लेते है शरण, अब पुलिस कसेगी शिकंजा

Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के अधिकतर बदमाश हरिद्वार और जम्मू कश्मीर में लेते है शरण, अब पुलिस कसेगी शिकंजा
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-14
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा
---
हरियाणा के अधिकतर बदमाश हरिद्वार और जम्मू कश्मीर में लेते हैं शरण, अब पुलिस कसेगी शिकंजा
- किसी भी घटना के बाद वैष्णो देवी से लेकर हरिद्वार, शिमला में घूमने के लिए जाते हैं अधिकतर बदमाश
- पकड़े गए संपत नेहरा, पचास हजारी देवेंद्र भी पूछताछ में कर चुके हैं खुलासा, किसी भी घटना के बाद संबंधित राज्य के जिलों की पुलिस का सहयोग लेगी रोहतक पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा के विभिन्न स्थानों के बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद हरिद्वार से लेकर जम्मू, शिमला आदि में जाकर शरण लेते हैं। इसे देखते हुए एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बाहरी राज्यों में शरण लेने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। पुलिस बदमाशों व उन्हें शरण देने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विभिन्न राज्यों व जनपदों की पुलिस से संपर्क करेगी। उनकी मदद से शरण लेने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा के गैंगस्टर संपत नेहरा ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह हरिद्वार के अलावा वैष्णो देवी, शिमला आदि में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ घूमने के लिए जाया करता था। इसके अलावा पचास हजार के इनामी देविंद्र बिच्छू ने भी पुलिस पूछताछ में बताया था कि घटना को अंजाम देने के बाद वह पहले दिल्ली, इसके बाद जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंच गया था। इसके अलावा मेवात गैंग के सदस्य भी पुलिस पूछताछ में घटनाओं को अंजाम देने के बाद हरिद्वार व अन्य स्थानों पर शरण लेने का खुलासा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि वारदातों को अंजाम देने के बाद अन्य स्थानों पर शरण लेने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष प्लानिंग तैयार की गई है। इसके लिए जहां एक विशेष टीम का गठन किया गया है। वहीं संबंधित राज्य व जनपद पुलिस की सहायता से घटना के तुरंत बाद पुलिस को बदमाश का फोटो उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित पुलिस की सहायता से बदमाश को पकड़ा जाएगा। यहीं नहीं इसके लिए अन्य राज्य व जनपद की पुलिस को जल्द ही पत्र लिखा जाएगा। बदमाशों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

---
वांछित चल रहे बदमाशों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे। बदमाशों को पकड़ने में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed