फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पत्नी के टुकड़े करने वाला आरोपी एक दिन रिमांड पर

पत्नी के टुकड़े करने वाला आरोपी एक दिन रिमांड पर

Mon, 18 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के टुकड़े करने वाला आरोपी एक दिन रिमांड पर
पत्नी के टुकड़े करने वाला आरोपी एक दिन की रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। यहां से उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड अवधि में आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई आरी को बरामद किया जाएगा। हालांकि सोमवार को पुलिस आरोपी का दोबारा रिमांड लेगी। ताकि पूछताछ से पता लगाया जा सके कि वारदात में कोई और तो शामिल नहीं था। फिलहाल आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा था। वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा है।


ये था मामला
बता दें कि 21 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के शरीर के ऊपरी हिस्सा मिला था। इसके बाद दादरी पुलिस को भी एक महिला के शव का कुछ टुकड़ा मिला था। इससे चार दिन पहले भी पुरानी शुगर मिल के पास बाकी का हिस्सा मिला था। यह हिस्सा काफी पुराना हो चुका था। उसको कुत्तों ने नोंच रखा था। पुलिस को जांच में पता चला कि गांधी नगर कॉलोनी के रहने वाले एक लकड़ी के व्यापारी की पत्नी 13 नवंबर से लापता है। वह कैथल में रहने वाले अपने नंदोई के पास से रोहतक आई थी। जांच पड़ताल के बाद प्राथमिक तौर पर पता चला था कि सारे हिस्से गांधी कैंप से लापता होने वाली महिला के ही थे। बाद में महिला के पति राजकुमार ने हत्या की बात कबूल की थी। उसने पत्नी के ननदोई के साथ अवैध संबंधों से खफा होकर शव के सात टुकड़े करके शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed