{"_id":"5b072b314f1c1b9f6e8b47d4","slug":"131527196465-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के बेलदार की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेलदार ने पहले ही विडियो में जता दी थी हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई विभाग के बेलदार की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेलदार ने पहले ही विडियो में जता दी थी हत्या की आशंका
Updated Fri, 25 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के बेलदार की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेलदार ने पहले ही वीडियो में जता दी थी हत्या की आशंका
-ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन शिकायत लेकर सदर थाने व एसपी आवास पहुंचे
-डीएसपी के आदेश पर अपहरण का केस किया गया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
क्षेत्र के खिड़वाली गांव के सिंचाई विभाग में तैनात बेलदार की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अपहरण कर हरिद्वार ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने पर हंगामा किया। बेलदार की वीडियो भी पुलिस को सौंपी। जिसमें बेलदार ससुराल के लोगों द्वारा हत्या की आशंका जता रहा है। डीएसपी के निर्देश पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हरिद्वार पुलिस से सदर पुलिस संपर्क कर रही है।
खिड़वाली गांव के काफी संख्या में ग्रामीण वीरवार की शाम पहले सदर थाने व उसके बाद एसपी आवास पर पहुंचे। गांव के जयभगवान ने बताया कि उसका पुत्र सतीश कुमार सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। आरोप कि बुधवार को ससुराल के लोग सतीश का अपहरण कर हरिद्वार ले गए थे। वीरवार शाम उन्हें सूचना दी गई कि सतीश की बीमारी के कारण मौत हो गई है। कहा गया कि अचानक ही सतीश को हार्ट अटैक पड़ गया था। परिजनों ने ससुराल के लोगों पर अपहरण के बाद सतीश की हत्या का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। आरोप लगाया कि सतीश ने दो दिन पूर्व ही घर पर रहने के दौरान एक विडियो बनाया था। जिसमें सतीश ने पत्नी व अपने ससुरालियों पर जबरदस्ती हरिद्वार ले जाने का आरोप लगाया था। कहा था कि यदि उसकी मौत हो जाती है तो उसके लिए ससुराल वाले जिम्मेदार होंगे। विडियो को सतीश ने अपनी बहन प्रियंका के पास भेज दिया था। डीएसपी के निर्देश पर अपहरण की धाराओं में सदर थाने पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी से मिलने पहुंचे परिजन
इस मामले को लेकर सदर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामले को हरिद्वार का बता दिया। इसके बाद सभी लोग एसपी आवास पर पहुंचे। वहां पर एसपी नहीं मिले, जिस पर डीएसपी नारायण चंद से बातचीत की गई। वीडियो और शिकायत के आधार पर सदर थाने में फिलहाल अपहरण का केस दर्ज कर किया गया है। हरिद्वार पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट ली जाएगी। मौत का असली कारण सामने आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
वीडियो में सतीश ने यह बोला ---
मैं सतीश हूं। मेरी पत्नी मुझ पर अपने परिवार के साथ देहरादून, मसूरी, शिमला चलने के लिए दबाव बना रही है। कई बार मुझसे रुपये मांगे जा चुके हैं। मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी जाती है। मैं पत्नी व अन्य को घूमाने के लिए जा रहा हूं। यदि मुझे कुछ हो गया तो इसके लिए ससुराल के लोग जिम्मेदार होंगे। मैं अपने परिवार के सदस्य को साथ लेकर चलने को कह रहा हूं। मगर वह नहीं मान रही है। यदि मुझे कुछ हो जाता है तो इसके लिए पत्नी व अन्य ससुराल के लोग जिम्मेदार होंगे।
वर्जन
परिजनों ने सतीश की हत्या का आरोप लगाया है। एक वीडियो भी पुलिस को दिया गया हे। अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। हरियाणा पुलिस से जानकारी हासिल की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा-
- ट्रेनी आइपीएस मकसूद अहमद, थाना प्रभारी सदर