{"_id":"5acbde304f1c1be76b8b4acd","slug":"11523310128-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक व दुपहियां वाहन छिपाने का जरिया बनी वाहन पार्किंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक व दुपहियां वाहन छिपाने का जरिया बनी वाहन पार्किंग
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए-4 : रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी बाइक।
----
चोरी के वाहनों को छिपाने का जरिया बनी वाहन पार्किंग, जांच में जुटी पुलिस
हाल ही में तीन लावारिस बाइक रेलवे स्टेशन की पार्किँग से की गई थी बरामद
पूर्व में भी इसी तरह से पार्कि ंग से मिल चुकी है बाइक
चोरी व लूट के बाद वाहनों को यहां पर खड़े किए जाने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भले ही रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्र्किं ग का ठेका खत्म कर दिया गया हो। मगर ठेका खत्म होने के बाद यहां से तीन लावारिस बाइक बरामद की गईं। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बाइक को लूट या फिर चोरी के बाद यहां पर खड़े किए जाने की आशंका है। जीआरपी व आरपीएफ भी मामले की जांच में जुट गई है। 31 मार्च को रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग का ठेका खत्म कर दिया गया था। जिसके कारण यात्री रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर दोपहिया वाहनों को खड़ा करने को मजबूर है। ठेका खत्म होने के बाद तीन लावारिस बाइक पार्किंग से बरामद की गई थी, जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। बाइक्स को चोरी या फिर लूट के बाद यहां पर खड़ा करने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व में भी पार्किँग के अंदर से चोरी व लूट की बाइकों को बरामद किया जा चुका है। उक्त तीनों बाइक्स को भी लूट या फिर चोरी के बाद ही यहां पर खड़ा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जीआरपी थाना एसएचओ नरेंद्र सिंह व आरपीएफ एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
---
जल्द से जल्द ठेका छुड़वाने की मांग
यात्री सुनील, मनोज, निकित, सतपाल सिंह का कहना है कि पार्किंग का ठेका खत्म होने के बाद से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। जल्द से जल्द ठेका छुड़वाने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा का कहना है कि दिल्ली से ही ठेका छोड़ा जाएगा।