फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिला पुलिस ने अनट्रेस दिया करार, पड़ोसी 4 जिलों पुलिस करेगी दंगों की जांच

जिला पुलिस ने अनट्रेस दिया करार, पड़ोसी 4 जिलों पुलिस करेगी दंगों की जांच

Mon, 08 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने अनट्रेस दिया करार, पड़ोसी 4 जिलों पुलिस करेगी दंगों की जांच
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा का मामला :
विज्ञापन


जिला पुलिस ने दिया अनट्रेस करार, पड़ोसी 4 जिलों पुलिस करेगी दंगों की जांच
- रोहतक पुलिस ने हिंसा के दौरान जिले भर में दर्ज किये 1211 केस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट आरक्षण हिंसा के दौरान जिले भर में दर्ज किये गये मामलों में रोहतक पुलिस द्वारा अनट्रेस करार दिये गये केस की जांच पड़ोसी चार जिलों की पुलिस करेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर मामलोें की दोबारा जांच के लिए अलग अलग एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है।

फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिले भर में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी के मामले में रोहतक में उपद्रवियों के खिलाफ 1211 एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें वित्तमंत्री कै प्टन अभिमन्यु की कोठी, सर्किट हाउस और आईजी आवास पर आगजनी व लूटपाट का केस भी शामिल हैं। फिलहाल इन मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। जबकि जिला पुलिस ने करीब 1155 मामलों को अनट्रेस लिखकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इन मामलों में पुलिस न तो कोई सबूत जुटा पाई थी और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार कर पाई। जब मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष गया तो हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर इन अनट्रेस मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। अब अनट्रेस मामलों की जांच हिसार, हांसी, सिरसा व फतेहाबाद पुलिस को सौंपी गई है। अनट्रेस रिपोर्ट को चार एसपी में बांट दिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण और गंभीर 25-25 मामलों की चारों एसपी प्राथमिकता के आधार पर जांच करेंगे। मामलों की तह तक जाने के लिए घटना के दिन की कॉल सहित वीडियो, मोबाइल लोकेशन की जांच होगी। पुलिस की तरफ से जांच पड़ताल के बाद 56 मामले अदालत मेें भेजे गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed