फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बहन के घर आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

बहन के घर आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Sat, 24 Jun 2017 01:29 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
बहन के घर आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
बहन के घर आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव अराईयांवाला में अपनी बहन के घर आई एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता महिला की बहन ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव अराइयांवाला निवासी नजमा ने थाना खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 28 वर्षीय बहन न्यू आबादी छछरौली निवासी सलमा उनके घर आई थी। 19 जून को शाम चार बजे उनकी बहन किसी काम से बाहर गई, मगर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed