फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BTech student dies in road accident

सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

Thu, 07 Jul 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
BTech student dies in road accident
रोहतक। शहर के सोनीपत रोड पर शीला बाईपास से कुछ दूर बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ऑटो पलटने से घायल हुआ था। छात्र वैश्य कॉलेज में परीक्षा देकर लौट रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोहाना के आंवली गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा मोहित चार जुलाई को बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वैश्य कॉलेज गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद सूचना मिली कि बेटे का एक्सिडेंट हो गया है। वह पीजीआई में भर्ती है। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा तो उसके सिर, होठों, बाएं कान व बाएं पैर में चोट लगी थी। किसी ने बताया कि मोहित शीला बाईपास से एक ऑटो में सवार होकर चला था। ऑटो भालौठ की ओर जा रहा था। इसमें पांच-छह अन्य सवारी भी थी। चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से ऑटो चला रहा था। इस कारण शीला बाईपास से कुछ दूरी पर ऑटो पलट गया। इसके चलते सभी सवारी घायल हो गए। इन्हें पीजीआई ले जाया गया। यहां मोहित को मृत घोषित कर दिया गया। ऑटो चालक का पता लगा कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed