{"_id":"60a965188ebc3e6acc1d5bfe","slug":"bike-driver-father-son-collided-with-truck-driver-son-dies-rohtak-news-rtk6096336132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिले में शुक्रवार को दो जगहों पर हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खरावड़ के पास बुलेट को मारी टक्कर
आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि वह नोएडा (यूपी) का रहने वाला है। 21 मई की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने बेटे विकास धवन के साथ बुलेट पर रोहतक आ रहा था। जब वे खरावड़ के पास से रोहतक की तरफ मुड़ने लगे तो एक ट्रक चालक ने पीछे से बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह साइड में गिर गया, जबकि विकास ट्रक के नीचे आ गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कार चालक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
महम थाना पुलिस को दी शिकायत में श्रीपाल ने बताया कि वह बहलंबा पाना खास का रहने वाला है। 21 मई की दोपहर करीब सवा तीन बजे मन्नीवाला चौक पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार उसके भाई वेदपाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आरोपी कार चालक मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।