फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Be careful while shopping online, dial 1930 for help

Rohtak News: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय रहें सावधान, मदद के लिए डायल करें 1930

Tue, 12 Sep 2023 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Be careful while shopping online, dial 1930 for help
रोहतक। सोशल मीडिया के दौर में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसे मामलों की तत्काल सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। खास तौर पर ऑन लाइन शॉपिंग करने वाले सावधान रहें। क्योंकि पिछले कुछ सालों से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ा है। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ता पहले सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। अगर संभव हो तो कोशिश करें कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगवाते समय कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुने ताकि आपकी बैंक और कार्ड डिटेल साइबर अपराधियों के हाथ न लग सके। ओटीपी भी शेयर न करें। यदि फिर भी किन्ही कारणों से आपके साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो आप सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला के युवाओं से अपील की है कि वे साइबर अपराध से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। साइबर धोखाधड़ी जैसे अपराध की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन जाकर पारंपरिक तरीके से एफआईआर करवाना व उसकी जांच होना एक लंबी प्रक्रिया है। ऐसे में तुरंत कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन का विकल्प सबसे सर्वोत्तम माध्यम है। ऐसे मामलों की जितनी जल्दी सूचना दी जाए, उतना ही अच्छा तरीका है आगे की ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए। पीड़ित व्यक्ति साइबर क्राइम की वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed