फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amar Ujala Teachers' Honour Ceremony: Around 110 selected teachers to be felicitated in Rohtak

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह: हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने 110 शिक्षक किए सम्मानित, वोटिंग से चुने गए थे

Sun, 06 Sep 2026 04:12 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 06 Sep 2026 04:12 PM IST
सार

रोहतक जिले के 41 स्कूलों ने इस अभियान में भागीदारी की थी। कुल 13,415 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम पसंदीदा शिक्षक का चुनाव किया। कुल 484 शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जिनमें 360 महिला व 124 पुरुष शिक्षक थे।

विज्ञापन
Amar Ujala Teachers' Honour Ceremony: Around 110 selected teachers to be felicitated in Rohtak
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में निर्वाचित शिक्षकों को हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार को सम्मानित किया। इन शिक्षकों को उन्हीं के स्कूल के विद्यार्थियों ने वोटिंग कर चुना है। सम्मान समारोह दादा लख्मी चंद स्टेट युनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्टस (डीएलसी सुपवा) के सेंट्रल ऑडिटोरियम में हुआ।

विज्ञापन




अमर उजाला की ओर से प्रदेश के तीन बड़े शहर रोहतक, हिसार और करनाल में अगस्त माह के उत्तरार्ध में यह कार्यक्रम कराया गया था। जिसमें स्कूलों ने क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कराया। इसके बाद स्कूल की ओर से कम से कम 12 शिक्षकों ने लोकप्रिय शिक्षक के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। अमर उजाला टीम ने 16 अगस्त से 01 सितंबर तक स्कूलों में छठीं से बारहवीं तक के बच्चों को लाइन में लगाकर, अंगुली पर स्याही लगा, कंप्यूटर और लैपटाॅप से वोटिंग कराई।
विज्ञापन


बच्चों ने स्क्रीन पर अपने प्रिय शिक्षक के नाम के आगे क्लिक कर उनको वोट दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भविष्य में होने वाले भारत के मतदाता के भीतर लोकतंत्र की समझ विकसित करना था। करीब 110 से अधिक स्कूलों में वोटिंग कराई गई, जिसमें करीब 40 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परिणाम के आधार पर लोकप्रिय शिक्षकों को रविवार को सम्मानित किया। समारोह में शिक्षकों के अतिरिक्त उन स्कूलों के प्राचार्य भी शामिल होंगे। मेयर रामअवतार वाल्मीकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक के 42 शिक्षक होंगे सम्मानित 
रोहतक जिले के 41 स्कूलों ने इस अभियान में भागीदारी की थी। कुल 13,415 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम पसंदीदा शिक्षक का चुनाव किया। कुल 484 शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जिनमें 360 महिला व 124 पुरुष शिक्षक थे। एचडी स्कूल खेड़ी महम में दो शिक्षकों दुर्गेश और नरेंद्र के बीच टाई होने के कारण 42 शिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया। जिनमें 27 महिला और 15 पुरुष शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed