{"_id":"623ccba7e20b194d3d0ec38b","slug":"accused-arrested-in-vikas-alias-vicky-murder-case-rohtak-news-rtk6419680129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास उर्फ विक्की हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास उर्फ विक्की हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पुलिस ने विकास उर्फ विक्की हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के रहने वाले इस आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
आईएमटी थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि एसआई बुद्ध सिंह ने केस की जांच करते हुए बुधवार को वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया। मेरठ के बिसोला निवासी अकरम उर्फ बोबी को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पूछताछ में और मामलों के खुलासे की उम्मीद है। इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी समेत 13 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह है मामला
आईएमटी थाना प्रभारी ने बताया कि छह फरवरी 2021 को किसी ने पुलिस को सूचना दी थी। इसमें कहा गया है कि बलियाणा में गोली चली है। इस घटना में एक की मौत व दो युवक घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान बलियाना निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई। मृतक विकास उर्फ विक्की के भाई अमित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन सुबह करीब 10:15 बजे बलियाणा में विकास उर्फ विक्की गांव में अपने कार्यालय पर दोस्तों के साथ ताश खेल रहा था। रघुबीर गांव में ही बलवान के सर्विस स्टेशन पर बैठा था। इसी समय अज्ञात युवक हथियारों समेत विकास उर्फ विक्की के कार्यालय में दाखिल हुए और अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने से विकास उर्फ विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात युवकों ने रघुबीर पर भी अंधाधुंध फायरिंग की। वारदात में दिनेश भी गोली लगने से घायल हो गया। हमले के बाद सभी अज्ञात युवक हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।