फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A pharmacy student committed suicide by shooting himself on the temple with the licensed pistol of his advocate father.

Rohtak News: अधिवक्ता पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर फार्मेसी छात्र ने की आत्महत्या

Sun, 14 Sep 2025 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
A pharmacy student committed suicide by shooting himself on the temple with the licensed pistol of his advocate father.
46 पीजीआई में गोली लगने के बाद बेटे को इलाज के लिए लेकर पहुंचे परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आजादगढ़ में रविवार शाम करीब छह बजे अधिवक्ता के 20 वर्षीय बेटे भावेश ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उनका बड़ा भाई नीचे के कमरे में सो रहा था। पिता बाजार गए हुए थे। गोली की आवाज पर बड़े भाई ऊपर के कमरे में गए तो भावेश की लाश पड़ी देकी। इधर, वारदात की सूचना पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
आजादगढ़ निवासी भावेश बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय से फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। वह घर में अपने अधिवक्ता पिता शक्ति सिंह और भाई रोबिन के साथ रहता था। रविवार को अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ बाजार गए हुए थे। घर पर भावेश के अलावा उनका बड़ा भाई रोबिन मौजूद थे।
विज्ञापन

रोबिन नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। भावेश ऊपर वाले कमरे में चल गया और पिता की लाइसेंस पिस्तौल से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर रोबिन ऊपर वाले कमरे में पहुंचे तो भावेश का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बोला-सोया नहीं होता तो भावेश को बचा लेता
विलाप करते हुए भाई रोबिन ने कहा कि अगर सोया नहीं होता तो भावेश को बचा लेता। नींद की वजह से अपना भाई खो दिया।
-----
भाई का आरोप किसी को भावेश ने दे रखे थे रुपये
रोबिन ने बताया कि भावेश ने किसी दोस्त को रुपये दे रखे थे। वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। इस वजह से वह तनाव में था। इसके चलते ही उसने आत्महत्या कर ली।

वर्जन
सूचना मिली है की फार्मेसी के छात्रा ने अधिवक्ता पिता की लाइसेंस पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के पीजीआई में रखवा कर मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी कोई जांच में आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चला है। -नीरज कुमार, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed