{"_id":"6aa9125b4bcc692f3f0bef58","slug":"17-year-old-youth-stabbed-to-death-near-town-park-in-rohtak-s-meham-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: महम में 17 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, चाकु से काटा गला; दो दिन पहले था जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: महम में 17 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, चाकु से काटा गला; दो दिन पहले था जन्मदिन
Tue, 15 Sep 2026 03:11 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महम
संवाद न्यूज एजेंसी, महम
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:11 PM IST
सार
रोहतक जिले के महम में टाउन पार्क के नजदीक मंगलवार को एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान निंदाना गांव के 17 वर्षीय अरमान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक अरमान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रोहतक जिले के महम में टाउन पार्क के नजदीक मंगलवार को एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान निंदाना गांव के 17 वर्षीय अरमान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है और युवक को चाकू किसने और क्यों मारा इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि महम चौबीसी के चबूतरे के नजदीक टाउन पार्क के पास निंदाना गांव निवासी अरमान लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर कई जगह चाकू मारने के निशान हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और एक संदिग्ध युवक को काबू किया है। वारदात के पीछे छात्रों की आपसी लड़ाई हो सकती है। महम थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अरमान का दो दिन पहले ही जन्मदिन भी था।