फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आंधी से जिले में आए 250 बिजली फॉल्ट, 100 खंभे व 50 पेड़ उखड़े

आंधी से जिले में आए 250 बिजली फॉल्ट, 100 खंभे व 50 पेड़ उखड़े

Sun, 08 Apr 2018 01:39 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
आंधी से जिले में आए 250 बिजली फॉल्ट, 100 खंभे व 50 पेड़ उखड़े
आंधी से जिले में आए 250 बिजली फॉल्ट, 100 खंभे व 50 पेड़ उखडे़
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले में शुक्रवार को अंधड़ आने से 250 जगहों पर बिजली फॉल्ट सामने आए हैं तो वहीं 50 से अधिक पेड़ और दर्जनों उखड़ गए। इससे लोेगों को काफी परेशानी हुई। दोपहर दो बजे गुल हुई बिजली कुछ जगह तो 26 घंटे बाद बहाल हो पाई। वहीं, शहर की ब्रेक डाउन लाइनों को दुरुस्त करने में भी घंटों लग गए। ज्यादातर जगहों पर बिजली फॉल्ट का कारण पेड़ की टहनियां टूटकर तारों पर गिर गईं। बिजली निगम और वन विभाग के करीब 150 कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई व यातायात सेवा दुरुस्त की।
शुक्रवार दोपहर से रात नौ बजे तक जिले में करीब 250 बिजली फॉल्ट आने की जानकारी निगम अधिकारियों के पास पहुंची थी। पांचों सब डिवीजन में करीब 100 बिजली पोल गिरने से 10 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। बिजली फॉल्ट की सूचना मिलते ही निगम अधिकारियों ने एफआरटी टीमों को संभावित जगह पर फॉल्ट दुरुस्त करने भेजा। शहर के 50 फीसदी क्षेत्र में तो रात 10 बजे तक बिजली सप्लाई बहाल हो पाई जबकि 30 फीसदी शहर की बिजली सप्लाई शाम सात से आठ बजे के बीच सुचारु कर दी गई। जिले में करीब 125 बिजली कर्मचारी फॉल्टों को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए थे। शनिवार दोपहर तक भी जिले में गिरे करीब सभी 100 पोल को नहीं बदला जा सका था। हालांकि निगम कर्मचारियों ने घंटों के इंतजार के बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर इन बिजली पोल से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बहाल कर दी। निगम अधिकारियों ने बताया कि चिड़िया रोड, दिल्ली रोड, घिकाड़ा रोड, बधवाना गेट, तिकोना पार्क, लघु सचिवालय रोड, महेंद्रगढ़ रोड, चंपापुरी, आश्रम रोड, पुरानी काठमंडी, महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र आदि जगहों पर बिजली फॉल्ट खोजने में निगम कर्मचारियों को थोड़ा समय लगा।
विज्ञापन

सड़क मार्गों पर टूटकर गिरे पेड़, शनिवार को वन विभाग ने हटाए
अंधड़ के चलते जिले के अलग-अलग आधा दर्जन सड़क मार्गों पर 50 से 60 पेड़ टूटकर गिर गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास करीब 25 पेड़ टूटने की सूचना पहुंची है लेकिन इसमें पेड़ से टूटकर गिरी टहनियां या डाल शामिल नहीं है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि जिलेभर में टहनियां व डाल मिलाकर इनकी संख्या 50 पार हो सकती है। वन विभाग के करीब 20 गार्डों ने कर्मचारियों की मदद से इन पेड़ को सड़कों से हटाया। समसपुर-भागवी रोड, रानीला रोड, घिकाड़ा रोड, चिड़िया रोड व बिगोवा रोड पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिरे जिन्हें वन विभाग ने ट्रैक्टरों की मदद से शनिवार दोपहर तक उठवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावलधी-समसपुर में 26 घंटे बाद बिजली हुई बहाल
जिले में आए 250 बिजली फॉल्टों को दुरुस्त करने में निगम अधिकारियों को चार से 26 घंटे का समय मिला। शहर में सभी जगह चार से छह घंटे के अंदर बिजली सप्लाई बहाल हुई। इसके अलावा रावलधी व समसपुर गांव के ग्रामीणों को बिजली के लिए 26 घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा। इन गांवों में शुक्रवार दोपहर बिजली गुल हुई थी और सप्लाई शनिवार दोपहर तीन बजे बहाल हो पाई।
वर्जन::
जिले में करीब 250 व शहर में अंधड़ के चलते करीब 50 जगहों पर फॉल्ट आए। निगम के 125 कर्मचारियों ने पांचों सब डिवीजन के फॉल्ट दुरुस्त कर दिए। रावलधी व समसपुर में शनिवार दोपहर तक बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। जिले में 100 के करीब बिजली पोल टूटे हैं जिन्हें हम बदलवा रहे हैं।

विक्रम परमार, एसडीओ, बिजली निगम
वर्जन::
जिले में करीब 25 पेड़ टूटने की सूचना है लेकिन इनमें डाल या टहनियां शामिल नहीं है। हमारे कर्मचारियों ने ज्यादातर जगहों पर रात को ही पेड़ उठवा दिए थे जबकि दो-चार जगह जो बचे थे वो हमने शनिवार सुबह उठवा दिए।
जयपाल राठी, रेंजर, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed