फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   7 pillars broken in Jhajjar due to late night storm, two transformers damaged, 70 trees broken

Rohtak News: देर रात आई आंधी से झज्जर में 7 खंभे टूटे, दो ट्रांसफार्मर खराब, 70 पेड़ टूटे

Sun, 12 May 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 12 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
7 pillars broken in Jhajjar due to late night storm, two transformers damaged, 70 trees broken
सेक्टर-6 में पार्क नंबर 2 के सामने टूटा पेड़।
झज्जर। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार रात को तेज आंधी चलने से मौसम में बदलाव हुआ। देर रात तक तेज आंधी चलती रही। कई लाइन ब्रेकडाउन हो गई। झज्जर शहर व आसपास गांवों में 7 खंभे टूट गए और दो जगह ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इसके अलावा 70 पेड़ टूट गए। फिलहाल बिजली निगम व वन विभाग द्वारा फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। लाइन ब्रेकडाउन होने के चलते आधे झज्जर शहर में 9 घंटे बा सुबह 5 बजे बिजली सुचारु हुई जबकि बाकी जगहों पर दोपहर बाद 15 से 16 घंटे बाद बिजली सुचारु हो सकी। शुक्रवार रात 8 बजे शुरू हुई आंधी देर रात तक चलती रही। इसके चलते कबलाना सहित दो गांवों में ट्रांसफार्मर डैमेज हो गए। बिजली गुल रहने के कारण शुक्रवार रात और शनिवार को दिन भर बिजली निगम के शिकायत केंद्र की घंटियां बिजली की शिकायतों को लेकर बजती रही। अकेले शनिवार सुबह से दोपहर एक बजे 91 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई जबकि शुक्रवार शाम से रात तक 71 शिकायतें दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन



इन कालोनियों में गुल हुई बिजली
छावनी मोहल्ला, लाल खातिया मोहल्ला, सीताराम गेट, दिल्ली गेट, देव कालोनी, सिलानी गेट, भट्ठी गेट, दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला, बेरी गेट, किला कालोनी, सुभाष नगर, पुराना बस अड्डा रोड, फ्रेंडस कालोनी, जटिया मोहल्ला, मुख्य बाजार, आंबेडकर चौक शामिल हैं।
विज्ञापन


30 घंटे बाद सुचारु हुई बिजली सप्लाई
आंबेडकर चौक पर लगा 630 केवी का ट्रांसफार्मर गर्म ज्यादा होने की वजह से वीरवार शाम को जल गया। इसकी शिकायत मिलने पर जब कर्मचारी आए तो वह ठीक नहीं हो सका और पूरे ट्रांसफार्मर को ही बदलने का निर्णय लिया गया। ट्रांसफार्मर भी झज्जर निगम कार्यालय में नहीं मिला बल्कि रोहतक मुख्यालय से लाना पड़ा। इसके लिए टीम झज्जर से गई और रात लगभग 8 बजे ट्रांसफार्मर लेकर पहुंची। आंधी आने के चलते रात 2 बजे ट्रांसफार्मर बदला जा सका और 30 घंटे बाद बिजली सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों के इन्वर्टर दे गए जवाब

बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों, दुकानों पर लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। लोग गर्मी के चलते काफी परेशान हुए। लोगों का कहना था कि एक तरफ गर्मी पड़ रही है और ऊपर से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है।

पेयजल किल्लत भी हुई
आंधी के चलते शहर के अधिकतर हिस्से में बिजली गुल रही। इसके चलते कई मोहल्लों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच होने वाली पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकी। बिजली आने के बाद दोपहर 12 से एक बजे के बीच पानी की सप्लाई हुई। दमदमा मोहल्ला निवासी वीरेंद्र ने बताया कि आज पानी की सप्लाई दोपहर को की गई।


इन्वर्टर दे गए जवाब

पिछले पूरा एक दिन से लाइट नहीं है। इन्वर्टर तक जवाब दे गए हैं। गर्मी में बिना बिजली काटना मुश्किल है।

रोबिन, दुकानदार

गर्मी शुरू होने पर पहले जांच करवानी चाहिए

गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले सभी ट्रांसफार्मरों की जांच होनी चाहिए कि वह ओवरलोड तो नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। इस कारण आज यह समस्या आ रही है। पूरा दिन से बिजली नहीं है।

किशनलाल

पसीने से हुआ बुरा हाल

एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ बिजली न होने के कारण परेशानी हो रही है। पसीने से बुरा हाल हो चुका है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी अब तक बिजली सुचारु नहीं हुई है।

हरिप्रकाश, दुकानदार

वर्जन

आंधी के कारण दो ट्रांसफार्मर डैमेज हो गए जबकि 7 खंभे टूट गए थे। पूरे शहर के अलावा गांव में पूरी रात बिजली बाधित रही। शनिवार दोपहर तक अधिकतर एरिया में बिजली बहाल कर दी गई। आंबेडकर चौक पर 360 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। उसे रोहतक से मंगवाया गया। उसे भी बदल दिया गया है।
सौरभ, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर


फिलहाल 60 से 70 पेड़ों के टूटने की सूचना है। फाइनल रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है।
विपिन कुमार, डीएफओ, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed