फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   38 people were fined for littering in Ward 1.

Rohtak News: वार्ड एक में गंदगी फैलाने पर 38 लोगों के किए चालान

Sat, 04 Apr 2026 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
38 people were fined for littering in Ward 1.
20-शहर के मॉडल टाउन के पास चालान करते नगर निगम की टीम। स्रोत : निगम - फोटो : samvad
रोहतक। वार्ड नंबर-1 में नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सफाई कार्य का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान टीम ने शहर में गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती दिखाई और 38 लोगों के चालान कर 16,100 रुपये जुर्माना किया। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में नगर निगम की ओर से निरंतर सुधार किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने वार्ड नंबर-1 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थान पर गंदगी के ढेर न हो। सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जाए।
विज्ञापन

टीम ने शहर में निरीक्षण किया व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के 9 चालान 4,500 रुपये व गंदगी फैलाने वालों के 29 चालान 11,600 रुपये के किए। टीम ने गंदगी फैलाने वालों से सफाई भी करवाई व भविष्य में गंदगी न फैलाने को लेकर सख्त निर्देश दिए। निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि नागरिक कूड़ा केवल कूड़ा लेने वाले वाहन में ही डालें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed