{"_id":"5973ac2f4f1c1bcf398b464c","slug":"201500752943-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर कार छीनने का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर कार छीनने का आरोपी दबोचा
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर कार छीनने का आरोपी दबोचा
चरखी दादरी।
गन प्वाइंट पर गांव समसपुर के समीप आई-20 गाड़ी छीनने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी की डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप उर्फ लंबू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। सदर थाना पुलिस ने नौगांवा निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि गांव नौगांवा निवासी कृष्ण कुमार 12 मई को अपनी कार से दादरी आ रहा था। समसपुर गांव के समीप एक युवक ने उसे रोक लिया। युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर उससे गाड़ी और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और सदर थाना पुलिस ने पीड़ित गाड़ी मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सदर थाना के एएसआई अजीत सिंह ने कार छीनने के आरोप में रेवाड़ी की डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। इस दौरान उससे गाड़ी की बरामदगी संबंधी पूछताछ की जाएगी।