फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   200 players showcased their talent in the Aatya-Patya Championship.

Rohtak News: आट्या‑पाट्या चैंपियनशिप में 200 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 22 Aug 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
200 players showcased their talent in the Aatya-Patya Championship.
आट्या‑पाट्या चैंपियनशिप में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : विभाग - फोटो : आट्या‑पाट्या चैंपियनशिप में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
रोहतक। हरियाणा आट्या‑पाट्या एसोसिएशन ने रोहतक में अंडर‑14 सब‑जूनियर और अंडर‑17 जूनियर बालक-बालिका राज्य आट्या‑पाट्या चैंपियनशिप आयोजित की। विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने पांच हजार साल पुराने प्राचीन भारतीय खेल में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता शहर के सनसिटी में शनिवार को विशिष्ट अतिथि बिजेंद्र फोगाट की उपस्थिति में देर रात तक चली। सुरेंद्र लोहान ने बताया कि आट्या‑पाट्या केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। इसका राष्ट्रीय शासी निकाय आट्या‑पाट्या फेडरेशन ऑफ इंडिया 1982 में स्थापित हुआ था जिसका मुख्यालय नागपुर में है।
विज्ञापन

जून 2013 में भूटान में हुई पहली साउथ एशियन आट्या‑पाट्या चैंपियनशिप में भारत विजेता रहा था। यह खेल दक्षिण भारत, उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में लोकप्रिय है। अब हरियाणा में भी इसे स्कूलों और युवाओं तक पहुंचाकर बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed