फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   152 shops of 9x12 size to be built at Power House Chowk

पावर हाउस चौक पर बनेंगी 9 गुणा 12 साइज की 152 दुकानें

Thu, 09 Jul 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
152 shops of 9x12 size to be built at Power House Chowk
पावर हाउस चौक पर एलीवेटेड ट्रैक के विस्थापितों के लिए बनाए जाने वाली दुकानों का नक्शा देखते पूर्? - फोटो : RohtakCity
शहर का बहुप्रतिक्षित एलीवेटेड ट्रैक अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में ट्रायल के लिए तैयार हो जाएगा, वहीं, ट्रैक से विस्थापित गांधी कैंप के लोगों के लिए पावर हाउस चौक पर 9 गुणा 12 साइज की 152 दुकानें बनेंगी, जिसमें 57 भू तल और 95 प्रथम मंजिल पर होंगी। वहीं, नीचे शौचालय व पार्किंग के लिए भी जगह रहेगी। बुधवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने साइट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देेश दिए।
विज्ञापन

रोहतक से पानीपत वाया गोहाना जाने वाली रेलवे लाइन शहर के बीचोंबीच से गुजरती है, जो गांधी कैंप इलाके को दो भागों बांटती है। इस लाइन को कांग्रेस सरकार के समय में उखाड़कर माल रोड बनाने का प्रोजेक्ट तैयार हुआ था। साथ ही पानीप जाने के लिए रेलवे ने जींद रेलवे लाइन से टिटौली हुए मकड़ौली तक रेलवे बाईपास बनाने की मंजूरी दी थी, लेकिन 2014 में केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार आ गई। भाजपा ने आते ही रेलवे प्रोजेक्ट को बदल दिया। अब रेलवे स्टेेशन से सेक्टर छह तक रेलवे एलीवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है, जो अब अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। ट्रैक के निर्माण से जहां नीचे रोड बनेगा, जबकि ट्रैन ट्रैक के ऊपर से गुजरेगी। इसके विस्थापिता के लिए लंबे समय से पावर हाउस चौक पर दुकानें और पीजीआईएमएस कैंपस में प्लाट दिए जाने हैं। एक साल से कागजी कार्रवाई चल रही है, जिनका अब काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed