{"_id":"5ac7e4ff4f1c1bd5618b5f2f","slug":"131523049727-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्\nथर, स्लीपर हादसों को दे रहे न्यौता, विभाग गंभीर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर पड़े पत् थर, स्लीपर हादसों को दे रहे न्यौता, विभाग गंभीर नहीं
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय एमए-1 : रोहतक रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थर व लाइन के बीच में लगाए जाने वाले स्लीपर।
---
रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थर व स्लीपर दे रहे हादसे को दावत, विभाग अनजान
रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो के पास ट्रैक पर पड़े हैं पत्थर
दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे अधिकारियों से की मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पिछले कई दिन से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो के पास रेलवे ट्रैक पर जगह जगह बड़े बड़े पत्थर व स्लीपर पड़े हुए हैं। जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दैनिक रेल यात्री संघ ने फिर से रेलवे अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
तीन दिन पूर्व ही पंजाब मेल के इंजन में रेल लाइन का टुकड़ा फंस गया था। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ था। रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ जांच बैठ गई थी। रेलवे अधिकारियों ने रेलवे लाइन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की लापरवाही से इंजन में रेल लाइन के टुकड़े के फंसने की बात कहीं थी। हालांकि इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो के पास रेलवे ट्रैक पर दस से अधिक स्थानों पर बड़े पत्थर व स्लीपर पर पड़े हुए हैं। जिनके कारण हादसों की संभावना बनी है। दैनिक रेल यात्री संघ दिल्ली व रोहतक के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाड़ा ने बताया कि पत्थरों को हटवाने के संबंध में विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। मगर सुनवाई नही हो रही है। रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर पत्थरों को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
--
रेलवे ट्रैक पर पत्थर व स्लीपरों के पड़े होने का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराई जाएगी
-नितिन चौधरी, सीपीआरओ, दिल्ली मंडल।
----
विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे कोई ध्यान
आए दिन रेलवे ट्रैक पर कोई न कोई खामियां सामने आ रही है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिसको लेकर यात्रियों में विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा है।