फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिटी थाने के पास कार का शीशा तोड़ ले उड़े नगदी-दस्तावेज

सिटी थाने के पास कार का शीशा तोड़ ले उड़े नगदी-दस्तावेज

Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिटी थाने के पास कार का शीशा तोड़ ले उड़े नगदी-दस्तावेज
सिटी थाने के पास कार का शीशा तोड़ ले उड़े नगदी-दस्तावेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में चोर बेखौफ हो गए हैं। तकरीबन रोज वारदात अंजाम दे रहे हैं और पुलिस बेफिक्र है। अब शहर थाने के पास ही वारदात को अंजाम दे डाला। थाने से महज कुछ दूरी पर इंटक भवन के पास ही एक कार का शीशा तोड़कर चोर उसमें रखा बैग उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक, बैग में 30 हजार रुपये, चेकबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
गांव जगूड़ी निवासी राजिंद्र सिंह ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। बुधवार देर शाम को वह शॉपिंग करने के लिए अपनी कार से यमुनानगर आया था। शॉपिंग करने के लिए उसने कार को जगाधरी वर्कशॉप रोड पर खड़ी कर दुकान में चला गया। इस दौरान वह नगदी और अन्य दस्तावेजों से भरा बैग कार की सीट पर ही भूल गए। खरीदारी के बाद रुपये देने की जरूरत पड़ी तो कार से बैग लेने के लिए आए। यहां देखा कार की ड्राइवर सीट का शीशा टूटा हुआ था और सीट पर रखा बैग गायब था।
विज्ञापन

30 जून को एक कंपनी के बाहर खड़ी कार से उठा ले गए थे लैपटॉप
ऐसा लगता है, जिले में खड़ी कारों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। अभी 30 जून को चोरों ने चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे पर एक कंपनी के बाहर खड़ी न्यू प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजबीर सिंह की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया था। वहीं, रेलवे रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने तेल निकलने का इशारा कर विष्णु गार्डन निवासी वरिंद्र पाल की कार रुकवाई और कार से तीन लाख रुपये से भरा बैग उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज, चोरों की तलाश जारी
जांच अधिकारी परमवीर का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूने घर और कंपनी का ताला की चोरी
यमुनानगर। चोरों ने पिछले दिन एक घर और कंपनी को निशाना बना डाला। दोनों जगहों से काफी सामान चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हुडा सेक्टर-17 निवासी संजीव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह दो जुलाई को परिवार के साथ बाहर गए थे। गुरुवार देर शाम वह लौटे ओर घर के अंदर गए तो देखा कि दोनों दरवाजों के लॉक टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और उसमें से सामान गायब था। कुछ सामान कमरे में बिखरा था। चोर घर से एलईडी, इंवर्टर-बैटरी, एसी, कुछ नगदी और अन्य सामान उठा ले गए थे। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब 50 हजार रुपये का सामान ले गए हैं। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इधर, इंदिरा कॉलोनी जगाधरी निवासी उमंग गोयल ने बताया कि उसकी थॉपर कॉलोनी में कंपनी है। एक जुलाई की रात को चोर उसकी कंपनी के शटर का ताला तोड़कर ग्रेंडर एंगल, मार्बल कैटर, एयर ब्लोर, गैस रेगुलेटर और स्पेयर पार्ट चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed