फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In chess, Sahil defeated Lucky, and Tamanna defeated Neha.

Rohtak News: चेस में साहिल ने लकी, तमन्ना ने नेहा को हराया

Sat, 29 Aug 2026 09:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 29 Aug 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
In chess, Sahil defeated Lucky, and Tamanna defeated Neha.
05. राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेकीराम शर्मा कॉलेज में कैरम बोर्ड खेलती छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं के पहले दिन कैरम बोर्ड और चेस सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। चेस में लकी और साहिल के मुकाबले में साहिल विजेता रहे। एमए वर्ग में लोकेश और कुणाल के बीच कुणाल ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग में बीए की तमन्ना ने नेहा को हराया। वंशिका ने रविता को हराकर जीत हासिल की। चेस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुणाल और महिला वर्ग में वंशिका प्रथम स्थान पर रहे। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में मयंक और मुस्कान ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। डॉ. धर्मेंद्र कादियान, डॉ. राजेश, डॉ. मस्तराम और डॉ. प्रवीण धायल का प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. राजबीर गिल, डॉ. राजीव भड़, देवेंद्र और संजय डांगी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed