{"_id":"690264dcfc8554958a04bd7f","slug":"work-on-the-waterlogging-problem-on-the-dharuhera-bhiwadi-border-has-begun-the-environment-minister-informed-rewari-news-c-198-1-rew1001-228138-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा भिवाड़ी सीमा पर जलभराव की समस्या पर शुरू हुआ कार्य, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा भिवाड़ी सीमा पर जलभराव की समस्या पर शुरू हुआ कार्य, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी
Thu, 30 Oct 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। धारूहेड़ा भिवाड़ी सीमा पर हुआ जलभराव। संवाद
धारूहेड़ा/भिवाड़ी। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर राजस्थान की ओर से आने वाले प्रदूषित व बरसाती पानी की निकासी को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस संबंध में दिल्ली में हुई बैठक में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से अलवर सांसद व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने योजना के आगामी कार्यों को लेकर जानकारी दी है।
बैठक में दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे स्थित धारूहेडा में भिवाड़ी की ओर से आने वाले प्रदूषित व बरसाती पानी के कारण हाईवे पर बाधित होने वाले यातायात के मुद्दे पर गहन चर्चा की गई। मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से भिवाड़ी के औद्योगिक दूषित पानी के शुद्धिकरण के लिए संसाधन का निर्माण आरंभ कर दिया है।
दिसंबर में इनका निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। इन निर्माण के बाद भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का करीब 34 एमएलडी औपचारिक भिवाड़ी में ही किया जा सकेगा। राजस्थान की ओर से आने वाले औद्योगिक प्रदूषित पानी को निर्माण पूरा होने के बाद काफी हद तक नियंत्रित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बरसाती पानी को साहबी नदी में छोड़ने पर हुई चर्चा
बैठक में भिवाड़ी की ओर से आने वाले बरसाती पानी व धारूहेडा के बरसाती पानी को नेशनल हाईवे से करीब छह किलोमीटर अंडरग्राउंड पाइपलाइन के जरिए साहबी नदी तक पहुंचाने के बारे में विचार किया गया। नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द प्रस्तुत करें।
रैंप पर हो चुकी है खूब राजनीति
रेवाड़ी में आयोजित धन्यवाद रैली में 15 जून को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने सीएम नायब सैनी के सामने तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ को रैंप के मामले में खरी खोटी सुनाई थी। तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ नवंबर 2023 में रैंप को तोड़ने के लिए पहुंचे थे। संयोग यह रहा था कि इसके 17 दिन बाद ही रैंप को रात के समय किसी ने तोड़ दिया। उसके अगले दिन रेवाड़ी प्रशासन की तरफ से फिर से रैंप को बनवाया गया। आज तक यह पता नहीं चल पाया कि रैंप किसने तोड़ा था। उसके बाद 13 जुलाई को रैंप तोड़ने को लेकर भिवाड़ी में सर्व समाज की महापंचायत आयोजित की गई थी। इस मुद्दे को लेकर रेवाड़ी डीसी से एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। वर्तमान में हाईवे 919 पर जलभराव है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को कई किलोमीटर घूम कर सफर करना पड़ रहा है। यह रैंप धारूहेड़ा में जुलाई 2023 में बनाया गया था।