फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wave of mourning on the demise of Dr. Tara Saxena

Rewari News: डॉ. तारा सक्सेना के निधन पर शोक की लहर

Fri, 20 Dec 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wave of mourning on the demise of Dr. Tara Saxena
फोटो: 31रेवाड़ी। डॉ. तारा सक्सेना का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की प्रथम महिला चिकित्सक डॉक्टर तारा सक्सेना का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उनके निधन पर चिकित्सकों ने शोक प्रकट किया है।

विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं की ओर से भी संवेदना प्रकट की गई है। डॉक्टर तारा सक्सेना ने चिकित्सक होने के साथ ही अपने जीवन काल में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की स्थापना की। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं। समाज सेवा और मेडिकल क्षेत्र में योगदान के चलते उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया जिनमें स्त्री शक्ति पुरस्कार प्रमुख है। शहर के दिल्ली रोड स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र व शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर ललित मोहन सक्सेना ने बताया कि 23 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे मॉडल टाउन स्थित लायन्स भवन में उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed