फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Volunteers took out environment and water conservation awareness rally

Rewari News: स्वयंसेवकों ने निकाली पर्यावरण व जल संरक्षण जागरूकता रैली

Wed, 26 Mar 2025 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took out environment and water conservation awareness rally
फोटो : 07केएलपी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर को जिला परिषद सरोज मेहरा और दयाराम आर्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। आर्य समाज मंदिर बीकानेर में केएलपी कॉलेज के एनएसएस के शिविर में पांचवें दिन हवन के बाद स्वयंसेवकों ने पर्यावरण व जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली।
स्वयंसेवकों ने अपना अनुभव सांझा किया और शिविर में आने के बाद अपने अंदर होने वाले सकारात्मक बदलावों के बारे में बताया। इसके बाद गांव बीकानेर में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त हरियाणा, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। सरोज मेहरा और दयाराम आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वयंसेवकों ने लोगों को पर्यावरण और जलसंरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन


दोपहर में भोजन के बाद डॉक्टर भूपेंद्र यादव और उनके सहयोगी तेजपाल खेरवाल की मदद से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों की नेत्रों का जांच की गई। सरोज आर्य ने स्वयंसेविकाओं को महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज कार्यकारिणी समिति के प्रधान रिपु दमन गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, सचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुसतगी और कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed