फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Viva plan will prove to be a boon for the needy: Ashok Garg

जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगी चिरायु योजना : अशोक गर्ग

Tue, 13 Dec 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Viva plan will prove to be a boon for the needy: Ashok Garg
रेवाड़ी। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से गरीब व जरूरतमंद को हर संभव सहयोग देने के उद्देश्य से कल्याणकारी जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के अंत्योदय परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ देते हुए एक लाख 80 हजार रुपये तक की वार्षिक आय वाले जरूरतमंद लोगों को चिरायु योजना से स्वास्थ्य लाभ देने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। यह योजना लोगों के लिए वरदान साबित होगी। उक्त जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का प्रदेश सरकार की ओर से अंत्योदय परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चिरायु योजना शुरू की गई। स्वास्थ्य सेवा के रूप में अंत्योदय परिवारों के स्वास्थ्य लाभ की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। चिरायु योजना के तहत अब 1 लाख 80 हजार रुपये प्रतिवर्ष से कम आय वाले अंत्योदय परिवार लाभपात्र होंगे। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के तहत ऐसे सभी परिवारों, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

डीसी गर्ग ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्डधारक लाभार्थियों के लिए जिला में प्रदेश सरकार के पैनल पर 21 अस्पताल सूचीबद्ध हैं, जिनमें 2 सरकारी अस्पताल 19 अस्पताल प्राइवेट हैं। इन पैनल सूचीबद्ध अस्पतालों में सूचीबद्ध बीमारियों का कैशलेस 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को कार्ड रजिस्टर करवाने के तुरंत उपरांत नि:शुल्क ब्लैक-व्हाइट कार्ड तथा पीवीसी कार्ड 15 दिनों पश्चात दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सूचीबद्ध निजी या सरकारी नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुष्मान मित्र द्वारा, नजदीकी सीएससी केन्द्र में जाकर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए आधार कार्ड व परिवार पहचान-पत्र जरूरी दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed