फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two lakh rupees stolen after cutting atm from gas cutter

गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर दो लाख रुपये की चोरी, वारदात से पहले सीसीटीवी पर किया स्प्रे

Tue, 18 Aug 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
two lakh rupees stolen after cutting atm from gas cutter
जिले के गांव मूंदी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम बूथ को गैस कटर मशीन से काटकर चोर दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरी से पहले बदमाशों ने बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी पर स्प्रे किया। खोल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक मूंदी मैनेजर विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को बैंक व एटीएम को लॉक कर घर चले गए थे। सुबह जब बूथ के शटर का ताला खोलने पहुंचे तो ताले गायब थे, इसके बाद अंदर जाकर देखा तो मशीन भी कटी हुई थी। मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वारदात सोमवार सुबह तीन बजे के बाद की है। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश सीसीटीवी कैमरे के पास आया और कैमरे पर स्प्रे कर उसे बंद कर दिया। तत्पश्चात एटीएम की केबल को काट दिया। बाहर लगे सीसीटीवी में तीन नकाबपोश चोर एटीएम बूथ के ताले तोड़ कर शटर को उखाड़ते हुए अंदर घुसते और बाहर आते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन से बंद था एटीएम बूथ
मैनेजर विक्रम सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले एटीएम मशीन में रुपये डाले गए थे। जांच पता चला कि जिस समय वारदात हुई उस समय एटीएम मशीन में करीब दो लाख रुपये थे। उन्होंने बताया कि दो दिन बैंक रहा और सोमवार को जब एटीएम मशीन को चालू किया तो वह नहीं चली। मंगलवार को मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर भी बुलाया गया था, लेकिन इंजीनियर के पहुंचने से पहले ही वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड की नहीं होती थी तैनाती
क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों के बावजूद बैंक ने रात के समय गार्ड की नियुक्ति नहीं की हुई थी। जबकि कोरोना काल से पहले डीसी ने सभी बैंक अधिकारियों को एटीएम बूथ पर गार्ड नियुक्त करने के आदेश दिए थे। पुलिस चौकी डहीना के प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में 3 नकाबपोश बदमाश दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed